डीसीएम की टक्कर से बाइक सबार की मौत, दो गम्भीर

0
133

accidentफर्रुखाबाद: ताड़ी पीकर लौट रहे तीन बाइक सबार युवक तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से घायल हो गये| जिसमे से एक की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि दो को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया|

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोह्लाल काली मन्दिर मदारबाड़ी निवासी 30 वर्षीय राजीव वर्मा पुत्र वीरेंद्र सिंह, 30 वर्षीय सुशील पुत्र हरीचरन निवासी गढ़ी कोहना असगर रोड, 40 वर्षीय संजय पुत्र रमेश श्रीवास्तव मोहम्मदबाद क्षेत में ताड़ी पीने गये थे| जंहा से लौटते समय डीसीएम ने सकबाई के निकट टक्कर मार दी| जिसमे संजय की मौत हो गयी|| जबकि अन्य दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| दोनों घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया है

[adrotate banner="2"]