डीसीएम की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

0
105

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कायमगंज से शमशाबाद अपने घर आ रहे दो बाइक सवार युवकों को डीसीएम चालक ने रौंद दिया। जिससे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार थाना शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला शेरवानी टोला निवासी अरबाज पुत्र सरफराज मोहम्मद शकील पुत्र मुन्ने खां के साथ एक ही मोटर साईकिल पर सवार होकर कायमगंज से शमसाबाद की तरफ जा रहे थे। मार्ग में ग्राम पपडी के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होकर सडक पर गिर पडे। धमाके की आवाज और घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर वहां जमा हो गये। राहगीरों ने घायलों को उठाकर कायमगंज के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां दोनो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

[adrotate banner="2"]