डीएसओ ने छापे मारकर हलवाइयों की दुकानों से बरामद किये एक दर्जन सिलिंडर

0
144

फर्रुखाबाद: गैस की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी ने शहर में विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर हलवाइयों की दुकानों से लगभग एक दर्जन गैस सिलिंडर बरामद किये। जब्त सिलिंडरों को जितेंद्र गैस सर्विस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि शहर में गैस की कालाबाजारी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कुछ दिन पूर्व शहर के लालगेट पर नाराज उपभोक्ताओं ने जाम लगा कर हंगामा किया था। इससे पूर्व एक ग्रामीण ने डीएसओ कार्यालय में घुस कर भी अभद्रता की थी। रविवार को जिलापूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी ने शहर के रेलवे रोड पर स्थित कई मिष्ठान भंडारों पर छापे मारे। इस दौरान महेश चंद्र गुप्ता पुत्र उमेश चंद्र व दीपक गुप्ता पुत्र महेश चंद्र की अगल-बगल स्थित दुकानों से आठ सिलिंडर बरामद किये। इसके अतिरिक्त उन्होंने बेवर रोड पर राकेश व राम रहीस की दुकानों से भी दो सिलिंडर बरामद किये।

 

[adrotate banner="2"]