डीएम सहित सभी प्रशासनिक अफसरो ने जिला मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण

0
106

फर्रुखाबाद: 26 जनवरी 1950 को भारतीय सविधान लागू करने के दिन को देश भर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है| देखा जाए तो वास्तविक स्वतंत्रता भारत को इसी दिन मिली थी क्योंकि इससे पूर्व भारत को डोमिनियन राज्य का दर्जा हासिल था| इतिहास के दस्ताबेज बताते है कि 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजो से सत्ता हस्तांतरण तो मिली थी मगर भारत को पूर्ण स्वतंत्र राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया था| 26 जनवरी 1950 को भारत ने खुद को स्वतंत्र गणराज्य घोषित कर अपना सविधान लागू कर दिया| इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ मुख्यालय पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने ध्वजारोहण कर गार्ड की सलामी ली| इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अलोक कुमार, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार, नगर मेजिस्ट्रेट प्रभुनाथ सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियो ने राष्ट्रीय ध्वज को सलाम किया| इस मौके पर जिलाधिकारी ने राष्ट्र सन्देश पढ़कर सुनाया| एकता की प्रतीक साइकिल रैली रवाना की गयी| एक नजर-
REPUBLIC DAY FARRUKHABAD DM

REPUBLIC DAY FARRUKHABAD DM 1

REPUBLIC DAY FARRUKHABAD CYCLE RALLY

[adrotate banner="2"]