डीएम बोले ‘सात दिन के अंदर हो सभी समस्याओं का निस्तारण’

0
125

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जनपद के समस्त अधिकारियों की बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सात दिन के अंदर सभी विभागों की समस्यायें हल हो जानी चाहिए।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने कहा कि सभी विभागों की अब तक जो भी समस्यायें लंबित पड़ीं हैं। उनको तत्काल निस्तारित करने की कोशिश की जाये। यदि किसी विभाग को कोई दिक्कत आती है तो तत्काल मुझे इसकी जानकारी दें। सात दिन के अंदर सभी समस्याओं का निस्तारण हो जाना चाहिए। निस्तारण न होने की स्थिति में उसका कारण प्रस्तुत करें कि क्यों नहीं हो पाया। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा। विकास कार्याें को भी लंबित न पड़ा रहने दें। अपने – अपने विभागों के सम्बंधित विकास कार्यों को तत्काल करवायें। जिससे जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।

[adrotate banner="2"]