डीएम ने बच्चों को दवा पिलाकर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

0
122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार की सुबह विकास खंड बढ़पुर के प्राथमिक विद्यालय चाँदपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डीएम संजय कुमार सिंह द्वारा बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर की गई।
डीएम श्री सिंह ने कहा कि अभियान में लगे पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दो बूँद जिन्दगी की बच्चों को पिलाएं। तकि पोलियो का मरीज फिर से देखने को नहीं मिले। वहीं आम जनता से अपील की गई कि यह खुराक बच्चों के लिए बेहद लाजिमी है इससे बहुत सी बीमारियों के लिए कवच के रुप में सुरक्षा होती है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]