डीएम ने देखी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कटान की हकीकत

0
123

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)बीते दिनों से हो रही लगातार बरसात से गंगा व रामगंगा का जल स्तर बढ़ गया है| जिससे नदियों के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को कटान व बाढ़ का भय सता रहा है| जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुधवार को बाढ के हालात देखे और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
विकास खंड के नगला खैम रेगांई में बीते कई दिनों से गंगा का कटान जारी है। कटान की बजह से गाँव की मस्जिद व् मन्दिर के साथ ही ,बिजली के पोल,और कई हैन्ड़पम्प गंगा के निशाने पर आ गये है। किसी भी समय गंगा इन्हें अपने चपेट में ले सकती है। इतना ही नही इस गांव के रहने वाले कई आशियाने भी कटान की जद में आ रहे है। इसकी सूचना मिलने पर डीएम अपने अमले के साथ नगला खैम रेगांई का निरीक्षण किया| उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बांघ बनवाकर कटान को रोकने का पूरा प्रयास किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]