डीएम नें वेयर हाउस का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था

0
112

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें ईवीएम व वीवीपैट का निरीक्षण कर उसकी व्यवस्था परखी और अवश्यक दिशा निर्देश जारी किये|
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में बने वेयरहॉउस पंहुचे डीएम नें गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को देखा| उन्होंने गोदामों में रखी बीयू-सीयू तथा वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली और अवश्यक निर्देश दिये| उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा तथा गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए| डीएम नें बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक माह गैर चुनाव अवधि के दौरान वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे| जिसके चलते वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया| अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]