फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई|
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व संवंधित अधिकारियों को बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये , स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति ठीक पाई गई ,आबकारी विभाग की बसूली ठीक पाई गई,प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये,परिवहन विभाग की बसूली ठीक पाई गई,खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई प्रवर्तन का कार्य बढ़ाने अवैध खनन रोकने के लिये निर्देशित किया गया नगर पालिका फर्रुखाबाद,कायमगंज को बसूली बढाने के निर्देश ,मंडी कायमगंज की बसूली कम पाई गई, मंडी कायमगंज व सातनपुर को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी लंबित आरसी की तत्काल बसूली के निर्देश दिये गये। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति रहे।
डीएम नें प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के दिये निर्देश



