डीएम नें परखी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की प्रशिक्षण गुणवत्ता

0
140

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चुनाव कंट्रोल रूम, आयोग व जिला प्रशासन के हर वक्त संपर्क में जोनल मजिस्ट्रेट रहते हैं। पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी को कोई दिक्कत आए, इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की अहम जिम्मेदारी रहती है। आयोग की तरफ से इन्हें मजिस्ट्रेटियल अधिकार दिए गए हैं, जिससे वह सकुशल मतदान संपन्न करा सकें। इन्ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया|
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा सेंट एंथोनी स्कूल नेकपुर चौरासी में चल रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व दिव्यांग बूथ कार्मिक व सखी बूथ कार्मिको के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व मतदान कार्मिको को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये| मतदान प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]