डीएम को सीएचसी से चिकित्सक सहित 20 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब

0
200

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन का सोमवार सुबह जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जिसमे उन्हें कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कार्यवाही के निर्देश दिये |
डीएम नें निरीक्षण के दौरान देखा कि ओपीडी में 39 मरीजों को देखा गया है। दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी नें जब उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया गया तो डा0 अफसर रईस, डा0 सुरेन्द्र सिंह, डा0 रितू सिंह, सुमित रंजन आपरेटर, अंजली स्टाफ नर्स,प्रियंका स्टाफ नर्स, मनोज कुमार, मेनिका कटियार, शिवम कटियार,सौरभ कुमार, प्रतिभा स्टाफ नर्स, नैना, अजीत सिंह राना, मेघा शाक्य, सुरेश बाबू, अशेय आलम स्टाफ नर्स, जुबैर आलम, इन्द्र पाल सिंह वार्ड बॉय, सुषमा देवी, मंगल ओटी आदि कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]