डीएम को पालिका में मिले 55 बिना पंजीकरण के वाहन

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:नगर पालिका में दशकों से बिना पंजीकरण के चल रहे वाहनों का फर्जीबाड़ा जिलाधिकारी मोनिका रानी को मिला| उन्हें कुल 55 वाहन एआरटीओ कार्यालय में बिना पंजीकरण के चलते मिले| जिस पर डीएम सख्त हो गयी| उन्होंने ईओ को जल्द सभी वाहनों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिये|
शनिवार को अन्न पशुओं की व्यवस्था देखने के लिए गयी थी| उन्होंने टाउन हाल स्थित पालिका का स्टोर देखा| जंहा वह दर्जनों वाहनों को कबाड़ में देखकर दंग रह गयी| उन्होंने कहा की जो भी वाहन कबाड़ है उनको तत्काल चिन्हित कर नीलामी कर दी जाये| ताकि जगह खाली हो सके| इसके साथ ही उन्होंने स्टोर इंचार्ज महेश बाबू से पालिका के वाहनों के सम्बन्ध में बात की| जिस पर महेश बाबू ने जिलाधिकारी को बताया कि कुल छोटे बड़े 55 वाहन संचालित है जिनमे एक का भी पंजीकरण नही है| इस पर डीएम ने यात्री कर अधिकारी बीके आनन्द को मौके पर बुला लिया| पीटीओ ने मौके पर आकर कहा कि उन्होंने पालिका से एक वर्ष पूर्व कहा था लेकिन पालिका ने पंजीकरण के सम्बन्धित फाइल उपलब्ध नही करायी| जिससे पंजीकरण नही हो सके|
इसके बाद डीएम ने ईओ नगर पालिका रमेश यादव को तत्काल वाहनों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिये|