डीएम के निरीक्षण की गाज: बीडीओ का स्पष्टीकरण, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

0
111

DM Pawan Kumarफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी पवन कुमार ने शनिवार को विकास खंड बढ़पुर का निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। अधूरे व अपूर्ण कर्यों व विशेष रूप से स्वकच्छ शौचालयों के निर्माण में लापरवाही को देख कर उन्हो‍ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल मिश्रा की जमकर क्‍लास लगाई। प्रतिकूल प्रविष्टिश के साथ ही उनका वेतन रोकने के भी आदेश दिये। खंड विकास अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई गांवों में मनरेगा का काम न होने पर नाराजगी व्यिक्त की। जिन चार ग्रामों में बिल्कुल काम नहीं हो रहा है उनके ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये गये। इंदिरा आवासों के निर्माण में ढिलाई व फोटोग्राफी न कराने पर नाराजगी व्येक्तन की।

[adrotate banner="2"]