डीएम के औचक निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका ने एकल शिक्षक का रोना रोया

0
110

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : जिलाधिकारी पवन कुमार ने विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रजीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने डेढ़ सैकड़ा बच्चों पर अकेली शिक्षिका होने का रोना रोया।

[adrotate banner="3"]

RAJEEPUR SCHOOLबुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार कन्नौज किसी काम से जा रहे थे। उनके साथ में अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। तभी जिलाधिकारी ने रास्ते में पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालय रजीपुर में अपनी गाड़ी अचानक ही मुड़ा दी। विद्यालय में बच्चे मिड डे मील खाते मिले। प्रधानाध्यापिका भगवानदेवी मौजूद थी। पहले तो जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ मिड डे मील खाने के प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिये।

उसके बाद जिलाधिकारी ने उपस्थित रजिस्टर चेक किया। जिस पर विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका पूजा पिछले 6 माह से प्रसूत अवकाश पर चल रहीं हैं। रजिस्टर पर उनकी अनुपस्थित दर्ज पायी गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

प्रधानाध्यापिका ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय में कुल 154 बच्चे पंजीकृत हैं। लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए इस समय वह अकेली मात्र शिक्षिका हैं। जबकि अन्य विद्यालयों में कम संख्या होने के बावजूद चार चार शिक्षक तैनात हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से और शिक्षक विद्यालय में तैनात किये जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने इसके बाद एमडीएम रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों को बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को मिड डे मील में गुणवत्ता व स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]