डीएम के आदेश पर माया अस्पताल में प्रसूता व नवजात की मौत की जाँच शुरू

0
155

maayaफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी एनकेएस चौहान के द्वारा प्रसूता व नवजात की मौत के मामले की जाँच शूरू हो गयी है| नगर मजिस्ट्रेट के साथ गये पैनल ने माया अस्पताल में तकरीबन तीन घंटे तक सघन जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

रविवार को जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान लोहिया अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ करने पंहुचे तो उन्हें 34 वर्षीय पत्नी मृतका दुर्गा पत्नी विमल शाक्य के परिजनों ने अपनी समस्या बतायी| जिलाधिकारी ने परिजनों के द्वारा दिये गये शिकायती पत्र पर पैनल से पोस्टमार्टम व वीडियो ग्राफी कराने के आदेश के साथ साथ घटना के सम्बन्ध में में पैनल से जाँच भी कराने के आदेश दिये| उन्होंने कोतवाल फर्रुखाबाद को घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराये जाने को कहा है|

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद प्रसूता व उसकी नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया| वही नगर मजिस्ट्रेट पीके जैन ने अपर चिकित्साधिकारी डॉ० राजवीर सिंह, सीएमएस महिला सरोजवाला सिंह के के साथ माया हास्पिटल में जाकर तकरीबन तीन घंटे तक जाँच की| नगर मजिस्ट्रेट ने बताया की जाँच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपी जायेगी|

प्रसूता व नवजात के शव का पोस्टमार्टम,बिसरा सुरक्षित
जिलाधिकारी के आदेश पर मृतक प्रसूता दुर्गा व उसके नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम चिकित्सीय पैनल से किया गया| जिसमे पोस्टमार्टम नीलमणि त्रिपाठी व डॉ० रुपेश अग्निहोत्री ने किया| सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक प्रसूता की मौत का कारण प्रसब के बाद अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है| जबकि नवजात की मौत का कारण अज्ञात रहा| चिकित्सको ने माँ बेटी के शवो का बिसरा सुरक्षित कर लिया है|

[adrotate banner="2"]