फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित अवैध कब्जेदारों पर डीएम के आदेश मिलते ही नगर पालिका जेसीबी मशीन ने अवैध कब्जेदारों पर अपना असर दिखा दिया है। कुछ ही मिनटों में कई झुग्गी झोपड़ियां हटाकर जगह खाली करा दी गयी।
[adrotate banner="3"]
मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा कटियार ने अवैध कब्जेदारों को लेकर पिछले मंगलवार को हुए तहसील दिवस में जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था और अवैध कब्जा किये अलवर, राजकुमारी व राजेश इत्यादि के अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने की गुहार लगायी।
जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी के आदेश पर नगर पालिका के सहायक अभियंता के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी द्वारा उक्त लोगों की अवैध झोपड़ियां हटवा दीं। यह लोग कई वर्षों से इस जगह पर अवैध कब्जा जमाये हुए थे।
[adrotate banner="2"]


