डीएम-एसपी नें परखी स्ट्रांग रूम की व्यवस्था

0
196

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे है| 13 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है| जिसको लेकर डीएम डा. वीके सिंह व एसपी विकास कुमार नें चल रही तैयारियों का जायजा लिया| उन्होंने मतगणना और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो इसके लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग मुस्तैद होकर अब मैदान में उतर आया है| सोमवार शाम को डीएम-एसपी सातनपुर मंडी में बनाये जा गये मतगणना और स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया| जिलाधिकारी ने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये| क्योंकि चुनाव शुरु होने से लेकर मतगणना तक सभी कामों की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है| लिहाजा प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कमी नही छोड़ना चाहता| उन्होंने मतदान से पूर्व रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतगणना के कार्य को लेकर तैयार होने वाली रूपरेखा पर मंथन किया गया। उन्होंने स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डा.वीके सिंह ने कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम को लाने ले जाने के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाये।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]