खूनी बना डीएम आवास के सामने अंधा मोड़, दुर्घटना में मुन्शी की मौत

0
155

फर्रुखाबादः कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के डीएम आवास के सामने मोड़ पर वकील के मुन्शी की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गयी। डीएम आवास के बाहर मुख्य मार्ग पर अंधा मोड़ होने से आये दिन दुर्घटनायें हो रहीं है। जिससे अब यह खूनी मोड़ बन चुकी है। अभी हाल ही में अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी टेंपो से टकरा गयी थी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय राजकुमार पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी ग्वालटोली फतेहगढ़ जोकि कचहरी के एडवोकेट कर्मबीर सिंह के यहां मुन्शीगीरी का काम करता था।

आज दोपहर बाद अपनी बाइक पर सवार होकर जिला जेल की तरफ जा रहा था। तभी अचानक सामने से आयी रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में राजकुमार की बाइक फिसल गयी और वह अनियंत्रित होकर बस के आगे जा गिरा। टक्कर लगने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने राजकुमार को फतेहगढ़ स्थित दास नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। कोतवाल फतेहगढ़ हरदास वर्मा ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]