डीआईओएस कार्यालय से पटेल साहब मिले गायब

0
122

फर्रुखाबाद : जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पंहुचे जिलाधिकारी एनकेएस चौहान को कार्यालय से डीआईओएस भगवत प्रसाद पटेल अनुपस्थित मिले।उन्होने कार्यालय के सभी लिपिकों को आवश्यक दिशा निर्दश दिये|

[adrotate banner="3"]

बुधवार सुबह 11.30 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेंजिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने छापा मारा। डीएम सीधे डीआईओएस के कक्ष में पहुंचे। लेकिन उन्हें डीआईओएस गायब मिले| उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया| जिसमे सभी कर्मचारी के हस्ताक्षर थे। भ्रमण पुस्तिका पर डीएम ने निरीक्षण का समय अंकित किया।निरीक्षण के समय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, मोहित तिवारी आदि ने डीएम से कहा कि डीआईओएस के कार्यालय में न बैठने से शिक्षकों की समस्याएं निस्तारित नहीं हो रही हैं। लेखाधिकारी गजेंद्र सिंह गौर भी चार्ज लेने के बाद एक भी दिन कार्यालय नहीं बैठे।

[adrotate banner="2"]