फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) काफी लम्बे समय से मंचर चल रही साइकिल में मैनपुरी में हुई डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत के बाद उत्साह की हवा भर गयी| डिंपल की जीत के बाद प्रसपा के सपा में विलय नें साइकिल की रफ्तार को पंख लगा दिये| इसी खुशी का इजहार करनें के लिये सपा नेताओं नें एकत्रित होकर मिष्ठान का वितरण किया|
सपा के जिला कार्यालय आवास विकास पर एकत्रित हुए सपा नेताओं नें कहा कि मैनपुरी की जीत बदलाव ककी बयार है| जिसमे जनता नें अपना फैसला सुना दिया| मैंनपुरी की जनता नें डिंपल को भारी मतों से जीताकर नेता जी को अपनी श्रद्धांजली दी है| जनता को मुलायम सिंह यादव में पूरी आस्था थी| इस लिये मैनपुरी की जनता सपा के साथ खड़ी रही और जीत सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की झोली में डाल दी| निर्वतमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, चंद्रपाल यादव, पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, विवेक यादव, पुष्पेन्द्र यादव, शशांक सक्सेना, इलियास मंसूरी आदि रहे|
सपा नेता तोषित प्रीत के घर के सामने चली आतिशबाजी
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सरदार तोषित प्रीत के लाल दरवाजा स्थित आवास के बाहर सपाई एकत्रित हुए और डिंपल यादव के मैनपुरी फतह का जश्न आतिशबाजी चलाकर मनाया|
डिंपल की जीत व प्रसपा विलय पर सपा में दिखा दोगुना उत्साह
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



