डांडिया और गरबा नाइट में झूमी महिलाएं

0
252

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शारदीय नवरात्र के तहत डांडिया गरवा नाइट का आयोजन किया गया| जिसमे महिलाएं जमकर झूमी | महिलाओं ने ग्रुप डांस का आनंद लिया|

शहर के बढ़पुर स्थित एक गेट्स हाउस में डांडिया गरबा नाइट का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत व जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रही| डांडिया गरवा नाइट में सज धज कर पंहुची | पारंपरिक परिधानों में डांडिया गरबा नाइट में लोग जमकर झूमे, डांडिया नाइट में लोग अपने परिवारों के साथ बड़ी संख्या में गरबा करने पहुंचे, डांडिया नाइट में पारंपरिक परिधानों में पहुंचे प्रतिभागियों ने जमकर नृत्य किया| लोक संगीत और गुजराती धुन पर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया| महिलाओं पुरुषों ने डांडिया नाइट में जमकर धमाल मचाया| फिल्मी गीतों पर सभी ने डांडिया की शानदार प्रस्तुति दी| इस दौरान रंग बिरंगे कलर से जारी की कढ़ाई एवं मोतियों से जडा लहंगा पहने महिलाओं ने हाथों में डांडिया स्टिक लेकर खूब नृत्य किया| नगर विधायक मेजर सुनील दत्त एवं उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि ने कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों में जोश भरा खूब मस्ती की मनमोहक डांडिया नृत्य की प्रस्तुति से सभी मंत्र मुग्ध हो गए| परंपरागत गुजराती गीतों पर महिलाओं ने शानदार गरबा नृत्य किया| इसके बाद पंजाबी गीतों ने युवाओं के भीतर जोश भर दिया| कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने लुप्त उठाया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]