डबल मर्डर: पुलिस ने किया नाटकीय ढंग से तमंचा बरामद

0
122

DABAL MARDARफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया नगला में हुये दोहरे हत्या कांड में पुलिस ने घटना स्थल से तकरीबन 50 फीट दूर आलू के खेत में तमंचा बरामद करने का दावा कर रही है| फ़िलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को हिरासत में लेकर पूंछताछ शूरू कर दी है|
मृतक छात्र शिवम के पिता राजकुमार ने घटना वाले दिन अपने मृतक भाई राजबहादुर के खिलाफ जो तहरीर दी उससे वह संतुष्ट नही है| उसका कहना है की जो तहरीर उससे ली गयी उससे वह सहमत नही है| क्यों की जिस समय उससे तहरीर लिखाई गयी उस समय उसकी दिमागी हालत ठीक नही थी|
DEEPAK RAJKUMAR - Copyफ़िलहाल पुलिस उसी तहरीर को ही अंतिम तहरीर मान कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी| लेकिन मिडिया के दबाब में पुलिस ने जब जाँच शुरू की तो उसने नाटकीय ढंग से तमंचा बरामद किया है| तमंचा घटना स्थल से तकरीबन 50 फीट की दुरी पर आलू के उस खेत में पड़ा मिला जंहा ना जाने घटना के बाद से कितनी बार तमंचा की तलाश की गयी| उसी स्थान से पुलिस मंगलवार को तमंचा बरामद दिखा रही है|
कार्यवाहक थाना प्रभारी ने मिडिया को तमंचे की भनक नही लगने दी और ना ही पुलिस को किसी ने खेत में तमंचा बरामद करते देखा| फिलाहाल पुलिस परिजनों को हिरासत में लेकर जाँच कर रही है| पुछेजाने पर कार्यवाहक थानाप्रभारी केबी तिवारी ने बताया की घटना में प्रयुक्त तमंचा आलू के खेत में बरामद किया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]