डग्गामार वाहनो पर चला पुलिस व प्रशासन का डंडा

0
134

ARTO, CM,ARM,ASIF SISUNIL YADAVफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बीते दिन डग्गामार वाहनो की भिडंत में पांच लोगो की मौत हो जाने के बाद अपने अधीनस्थ की जमकर क्लास लगाई| उनके निर्देश पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पूरे दिन नगर क्षेत्र में डग्गामार वाहनों को सीज करते रहे|

[adrotate banner="3"]

नगर मजिस्ट्रेट, एआरटीओ देवमणी भारती, एआरएम के साथ लाल दरवाजे से हथियापुर तक डग्गामार वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया| सीएम को रोडवेज बस अड्डे के सामने आशीष कुमार पुत्र जन्मेजय निवासी प्रेम नगर फर्रुखाबाद की निजी बस खड़ी मिली| जिसे सीज कर दिया गया| इसके साथ ही साथ सपा नेता के भाई चन्द्रभान पुत्र फतेहसिंह निवासी मुरैठी शमसाबाद को भी सीज कर दिया गया| इसके साथ ही साथ दिनेश कुमार पुत्र हरीश चन्द्र निवासी ककियुली नवाबगंज, सुखलाल पुत्र राजेश कुमार कुमारी नगला कायमगंज, अनिल पुर सुखलाल, उमेश पुत्र राम सेवक, मनोज पुत्र राम आसरे निवासी गनीपुर नवाबगंज सहित लगभग एक दर्जन से अधिक वाहनों पर पुलिस व प्रशासन ने कार्यवाही की|

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कायमगंज वाईपास पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने अधिकारियो के साथ मौके पर रहकर अभियान चलाया| डग्गामार बस को सीज करने के चक्कर में सिटी मजिस्ट्रेट व एआरटीओ से जमकर नोकझोंक हुई| गाड़ी मालिक ने एआरटीओ पर आरोप लगाया की वह सुबिधा आदि अब देता है उसके बाद भी उसकी ही गाड़ी सीज कर दी गयी|

एआरटीओ देवमणी भारती ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है| बिना परमिट गाड़ी चलाने वाले पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]