डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई में कोताही परिवहन अधिकारियों पर भारी पड़ेगी। परिवहन आयुक्त आलोक कुमार ने डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए बुधवार से विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने अधिकारियों से अभियान चलाने तथा उसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा है।
[adrotate banner="3"]
परिवहन आयुक्त ने बताया कि जांच में किसी अधिकारी लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजधानी सहित प्रदेश के सभी संभागों में प्रवर्तन अधिकारियों को डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
[adrotate banner="2"]


