ठगी के शिकार सभासद पति ने फांसी लगाकर दी जान

0
152

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ठगी के शिकार सभासद पति ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने सभासद को जब फांसी पर झूलता देखा तो कोहराम मच गया। परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला हाता मिंडू खां सर्वोदय नगर निवासी सुबोध यादव की पत्नी नेहा यादव वार्ड 22 की सभासद हैं। बीती रात उनकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थीं। रात में किसी समय सुबोध यादव ने घर के भीतर रस्सी से फांसी लगा ली। सुबोध के भतीजे नितिन ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। जिसके बाद चीखपुकार मच गई। मृतक के भाई सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा की सुबोध के साथ मिलकर कुछ लोगों ने एक कंपनी बनाई जिसमे सुबोध का काफी रुपया लगा दिया। उसके बाद उनके साथियों ने उस रुपए का गबन कर लिया। जिससे सुबोध तनाव में थे। आरोपी उन्हें आत्महत्या के लिए उकसा रहे थे जिसके चलते सुबोध ने तनाव में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर बजरिया चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पंहुचे। मृतक का 6 वर्षीय पुत्र आरब है। पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]