ठंड लगने से दरोगा हो गया बेहोश

0
100

Ramlal Parmar Farrukhabadफर्रूखाबाद: ठंड लगने से बेहोश हुए दरोगा को पुलिस ने बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद चित्रकुट थाना राजापुर ग्राम उसौली निवासी 50 वर्षीय दरोगा रामलाल परमार बीती रात बाँदा जाने के लिए फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। भीषण शीत लहर के चलते दरोगाजी बेहोश हो गए। रेलवे रोड पुलिस चैकी के सिपाही जगदीश ने दरोगा को लोहिया अस्पताल पहुँचाया। आज सुबह दरोगा रामपाल ने बताया कि वह बाँदा के एसपीओ कार्यालय में तैनात है। गतवर्ष फर्रूखागाद के एसपीओ के कार्यालय में तैनात थे। विभागीय लोन लेने के लिए आवश्यक कार्यवाही करवाने के लिए यहाँ आये थे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]