ठंड बढने से गर्म कपड़ो के बाजार में गर्माहट

0
115

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह व शाम को हल्की ठंड पड़ने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास हो जाता है। गुलाबी ठंड बढ़ने की वजह रात के तापमान में गिरावट होना है। तापमान में आ रही गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। ठंड का असर होने से धूप की गरमाहट की जरूरत महसूस होने लगी है। अब गर्म कपड़ों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। गांव से लेकर शहर के चौक-चौराहों पर सजे गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले रजाई की मांग भी बढ़ने लगी है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। रविवार बाजार में अचानक गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गयी है|
जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी के साथ सर्दी से बचाव के लिए उपकरणों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। रविवार को लगने वाले बाजार में लोगो की भीड़गर्म कपड़ो की दुकानों पर जादा नजर आ रही है| कपड़ा बिक्री कर रहे राजेन्द्र कुमार और सुरेश नें बताया कि बीते दिनों से सर्दी बढ़ गयी है| जिससे अब उनके व्यापार में इजाफा हुआ है| अधिकतर ग्राहक गर्म कपड़ो की डिमांड कर रहे है| जेएनआई टीम बाजार में घूमी तो कारोबार में गर्माहट महसूस हुई।
बच्चों के कपड़ों की खरीदारी अधिक :
बच्चों पर ठंड का असर जल्द होता है, जिसके चलते बाजार में बच्चों के कपड़ों की खरीदारी तेजी से की जा रही है। दुकानों पर बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की वैरायटी का ढेर लगा है। बड़ों के मुकाबले बच्चों के गर्म कपड़े अधिक महंगे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]