ठंड और कोहरे में बदला विद्यालयों का समय

0
175

kohraaफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौप कर परिषदीय विधालयो के समय परिवर्तन की मांग की गयी है| जिसके बाद विधालयो का समय बदल दिया गया|

[adrotate banner="3"]

शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण विधालय में छात्र उपस्थिति भी सामान्य नही हो पा रही है| वही शिक्षको भी विधालय पंहुचने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है| जिससे संगठन ने विधालय का समय 10 बजे से शाम 3 बजे तक करने की मांग की गयी है| प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी ज्ञापन सौप कर विधालय समय बदलने की मांग की है|

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि गुरुवार से विधालयो का समय बदल दिया गया है| सुबह 10 बजे से 3 बजे तक विधालय खोलने का आदेश जारी किया गया है|

[adrotate banner="2"]