ट्रैक्टर से भिडंत में कार सबार महिला शिक्षा मित्र की मौत

0
121

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती देर रात कार से अपने पति के साथ जा रही महिला शिक्षामित्र की ट्रैक्टर से भिडंत हो गयी| जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम शाहाबाद हरदोई निवासी 40 वर्षीय परवीन इदरीशी अपने पति रजी मोहम्मद के साथ आल्टो कार से फतेहगढ़ में एक विवाह समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे| देर रात निबिया तिराहे पर सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रैक्टर  में पीछे से टक्कर मार दी| जिससे परवीन बुरी तरह जख्मी हो गयी| उसे गम्भीर हालत में उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]