ट्रैक्टर व मैजिक भिडन्त में पांच घायल

0
119

SHAMSABAD (FARRUKHABAD) : थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम कुइयांखेड़ा के निकट एक मैजिक ट्रैक्टर से टकरा गयी। जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें फैजबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर बाहर के लिए रिफर किया गया।accident

[adrotate banner="3"]

कायमगंज से पप्पू सिंह यादव निवासी हरसिंहपुर की मैजिक संख्या यूपी 76के/2170 से लहसन बेचकर आधा दर्जन लोग मैजिक पर सवार होकर आ रहे थे। तभी कुइयांखेड़ा के पास अज्ञात ट्रैक्टर मे मैजिक टकरा गयी। जिससे धर्मवीर निवासी रसीदपुर तराई, पप्पू पुत्र शिवचरन निवासी हरसिंहपुर, ऋषीपाल निवासी पलिया, सुखदेव उर्फ लला निवासी मुरैठी घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र ले जाया गया। जिसमें सुखदेव को परिजन इलाज के लिए ले बाहर ले गये।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]