ट्रैक्टर पोल से टकराया, चालक की दर्दनाक मौत

0
625

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के छेद नगला निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र देशराम राजपूत की ट्रैक्टर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। विकास ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बीती रात वह कम्पिल से खाद से उतारकर वापस लौट रहा था। देर रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बरौन के निकट अचानक उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी करिश्मा, मां संतोषी देवी सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]