ट्रैक्टर ने बाइक सबार बाबा-नाती को कुचला,बाबा की मौत

0
184

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सबार वृद्ध व उसके नाती को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया जबकि उसके नाती का उपचार चल रहा है|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सथरा निवासी 60 वर्षीय गंगाभगत शर्मा अपने पौत्र 20 वर्षीय राहुल पुत्र सर्वेश के साथ थाना क्षेत्र के ही ग्राम रजलामई रिश्तेदारी में गए थे| गुरूवार सुबह वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे उसी दौरान ग्राम गाँधी के निकट तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया| गंभीर रूप से घायल वृद्ध और उसके पौत्र राहुल को लोहिया अस्पताल में ईएमटी मनोज ने सुबह 8:25 बजे भर्ती कराया उपचार के दौरान वृद्ध ने शाम तकरीबन चार बजे दम तोड़ दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]