ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत

0
111

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला दलजीत सिंह निवासी 50 वर्षीय बृजेश आज सुबह साढ़े 10 बजे भट्ठे की ईंटे ले जा रहा था। तभी ट्रैक्टर खड्ड में गिरने से उसकी दबकर मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

आज सुबह दलजीत सिंह अपने आयशर ट्रैक्टर से गांव के ही पूर्व प्रधान भैयो के यहां कच्ची ईंटें ढोने गया था। तभी रोड के किनारे तालाब के ढलान पर ट्रैक्टर का हुक टूट गया। हुक टूटते ही ट्रैक्टर ट्राली लुड़कती हुई तालाब में जा गिरी। जिसमें दबकर चालक दलजीत सिंह की मौत हो गयी।

वहीं बताया गया है कि दलजीत सिंह आज पहली बार ही कच्ची ईंटें ढोने के लिए गया था। वह अपना ट्रैक्टर स्वय ही चला रहा था। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[adrotate banner="2"]