ट्रैक्टर चालक ने जानवरों से भरी डीसीएम को ठोका, एक घायल

0
173

फर्रुखाबाद: राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर मोड़ पर खड़ी डीसीएम में पीछे से आये ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम खड्ड में गिर गयी। ट्रैक्टर पर बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

जमापुर मोड़ पर महमदपुर गढ़िया की जानवरों से भरी टाटा 207 डीसीएम संख्या यूपी 76एफ/7997 खड़ी थी। डीसीएम चालक पास में ही प्रसाद ले रहा था। तभी पीछे से आ रहे फार्मेट्रक ट्रैक्टर चालक भगवान सिंह पुत्र अमर दयाल निवासी धर्मपुर कटरी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जानवरों से भरी डीसीएम खड्ड में जा गिरी। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे राजेन्द्र कुमार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डीसीएम को बाहर निकलवाकर पुनः जानवर लदवाकर उसे ले दे कर चलता कर दिया।

ट्रैक्टर चालक भगवान सिंह ने बताया कि वह फतेहपुर से ट्रैक्टर ट्राली बनवाकर लौट रहा था। मोड़ पर डीसीएम न देख पाने से दुर्घटना घटी।

[adrotate banner="2"]