फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पुलिस द्वारा पकड़े गये ट्रैक्टर चालक को छुड़ाने के लिए भाकियू नेता भीड़ के साथ थानें आ धमके| उन्होंने चालक को छोड़ने का दबाब बनाया जिसके बाद पुलिस ने चालक को छोड़ दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम आशा की मडैया निवासी अशोक कुमार पुत्र रामआसरे नें सबलपुर की सरकारी भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल काट ली और उसको रूपापुर चीनी मील ले जा रहा था| तभी पुलिस को पुष्पेन्द्र सिंह ने सूचना मिली| पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक संतोष को हिरासत में ले लिया| सूचना मिलने पर भाकियू मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा दर्जनों महिलाओं और ग्रामीणों के साथ थाने आ धमके| उन्होंने पुलिस पर चालक को छोड़ने का दबाब बनाया| पुलिस ने बाद में चालक को छोड़ दिया| उधर गन्ना ले जाने के मामले में पुष्पेन्द्र सिंह उदयपुर कंचनपुर नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आधा दर्जन लोगों पर गन्ना की ट्राली रोंकने पर जान से मारने की धमकी तमंचा लहराने का आरोप भी लगा है| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि तहरीर मिली है| जाँच की जा रही है| मामले से एसडीएम को अवगत कराया गया है|
ट्रैक्टर चालक के समर्थन में भाकियू ने घेरा थाना
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


