ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में एक की मौत दो घायल

0
109

फर्रुखाबाद: शनिवार को सायंकाल शुकरुल्लाहपुर के निकट बाइक सवार तीन युवक आगे जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में दुर्घटना ग्रस्त हो गये। इनमें से अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शेष दो बुरी तरह घायल हैं।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज के ग्राम फरीद पुर में बहन से  होली मिलकर लौट रहे सरायप्रयाग निवासी संजीव कटियार पुत्र रामेश्वर दयाल अपने दो मित्रों अंकित पुत्र सुधीर व अनुभव पुत्र राजेंद्र के साथ बाइक संख्या UP 76 D 0917 से कायमगंज से फर्रुखाबाद की तरफ आ रहा था। शमा ढलती देख, घर पहुंचने की जल्दी में संजीव ने सामने जा रहे ट्रैक्टर को शुकरुल्लाहपुर के निकट ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी कोशिश में बाइक असंतुलित होकर ट्रेक्टर के नीचे चली गयी। दुर्घटना में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गये। इनमें से संजीव ने तो लोहिया अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया। अंकित व अनुभव् की भी हालत गंभीर है।

[adrotate banner="2"]