ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

0
114

फर्रुखाबादः राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लभेड़ा निवासी बाइक सवार नरपाल सिंह पुत्र बाबूराम ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनकी बीती रात मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

नरपाल सिंह किसी कार्य हेतु बीते दिन फर्रुखाबाद आये थे बाइक द्वारा अपने घर लभेड़ा वापस जा रहे थे। तभी बाला जी ब्रिकफील्ड हमीरपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर लगते ही नरपाल सिंह दूर जा गिरे व गंभीर रूप से घायल हो गये। आस पास के लोग दौड़कर आ गये। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगला हूसा निवासी युवक का ट्रैक्टर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायलावस्था में गंभीर अवस्था में नरपाल सिंह पुत्र बाबू सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीती रात लगभग 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]