कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर राव साहब निवासी युवक ओमपाल पुत्र फूलचन्द्र ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ओमपाल को कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
[adrotate banner="3"]
ओमपाल पुत्र फूलचन्द्र कमालगंज में जहानगंज रोड पर बेल्डिंग की दुकान किये हैं। शनिवार को वह एक ट्रैक्टर ट्राली पर बैल्डिंग कर रहे थे। टैªक्टर व ट्राली के बीच में बैठकर बैल्डिंग करते समय अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। जिससे ट्रैक्टर ओमपाल के ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर ऊपर चढ़ने से ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोग उसे आनन फानन में कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र लेकर आये। जहां से गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
[adrotate banner="2"]


