ट्रेन से गिरकर अधेड़ का पैर कटा

0
123

फर्रुखाबाद: थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी उत्तम मिश्रा पुत्र शम्भू दयाल अचानक ट्रेन से घर आते समय गिर गये। जिससे उनका पैर कट गया। घायल अवस्था में परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

उत्तम मिश्रा किसी काम से कायमगंज गये थे। तत्पश्चात वापस कासगंज एक्सप्रेस से कायमगंज से लौट रहे थे। तभी शमसाबाद क्रासिंग के निकट अचानक उत्तम चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसका पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उत्तम सिंह को उसके घर पहुंचाया। जहां से परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये। ट्रेन से गिरने की बजह से उत्तम सिंह का पैर भी कट गया। फिलहाल अस्पताल में उसे भर्ती कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]