ट्रेन के शौचालय में मिला अज्ञात अधेड़ा का शव

0
119

फर्रुखाबाद: माडल स्टेशन फर्रुखाबाद में प्रातः एक अज्ञात अधेड़ का शव कासगंज शिकोहाबाद ट्रेन के शौचालय में मिला। जिसे जीआरपी ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक कासगंज शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन प्रातः तकरीबन साढ़े आठ बजे जैसे ही माडल स्टेशन फर्रुखाबाद पहुंची तो उसमें से बदबू आते देख लोगों की भीड़ ट्रेन की बोगी के आसपास लग गयी। जिससे लोगों ने रेलवे प्रशासन को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जीआरपी फर्रुखाबाद ने पहुंचकर बोगी के शौचालय से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया। शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि अधेड़ की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। शौचालय अंदर से बंद होने की बजह से किसी ने गौर नहीं किया। गंध आने के बाद उसे खोलकर देखा गया तो उसमें अज्ञात अधेड़ का अधसड़ा शव बरामद हुआ। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव को लेकर गये सिपाही अब्बल सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

[adrotate banner="2"]