ट्रेक्टर बाइक भिडंत में सगे भाईयो की मौत

0
101

shivam mauutफर्रुखाबाद:गुरुवार सुबह बारत से लौट रहे बाइक सबार सगे भाईयो की ट्रेक्टर से टक्कर लगने से मौत हो गयी जबकि उनके चाचा घायल हो गये| पुलिस ने शवो का पोस्टमार्टम कराया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नूरपुर जसमई निवासी विजय दीक्षित के पुत्र 12 वर्षीय अभिषेक व 14 वर्षीय प्रभात अपने चाचा अनुराग के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने ईमादपुर मिर्जापुर गये थे| गुरुवार को तीन एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे| तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर के निकट श्याम कोल्ड के पास शहर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक सबारो के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनो भाईयो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि अनुराग घायल हो गये| मृतक भाई शहर के रस्तोगी इंटर कालेज में कक्षा नौ के छात्र थे| भीड़ ने घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक मोहल्ला विकास नगर निवासी शिवम मिश्रा को लोगों ने पकड़ लिया और लात-घूंसों से जमकर पीटा।
घटना स्थल पर भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और दोनों शव को लोहिया अस्पताल भिजवाया जिनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया| जबकि घायल अनुराग को अस्पताल में इलाज किया गया| मौके पर पंहुची मृतको की माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव दीनदयाल बाग निवासी विजय के रिश्तेदार अरवेश चंद्र अग्निहोत्री की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवम मूलत: थाना राजेपुर के गांव दारापुर का निवासी है। ट्रैक्टर में मिट्टी लदी हुई थी। तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]