ट्राली पलटने से बेटे का मुंडन कराने आयी माँ की मौत,डेढ़ दर्जन जख्मी

0
141

फर्रुखाबाद:मासूम बेटे के मुंडन संस्कार में आयी महिला की ट्राली पलटने से दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि ट्राली में बैठे तकरीबन डेढ़दर्जन लोग जख्मी हो गये| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है|
जनपद हरदोई के सबायजपुर साइजना निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ़ प्रीति पत्नी सौरभ कुमार के तीन वर्षीय पुत्र सूर्यांश का मुंडन संस्कार होना था| जिस पर परिवार व गाँव के तकरीबन आधा सैकड़ा लोग ट्राली में बैठकर शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट आये थे| जंहा अचानक ट्राली अनियंत्रित होकर पांचाल घाट पुल के दूसरी तरफ नीचे जाते समय अचानक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिससे उसमे लगभग डेढ़ दर्जन लोग गम्भीर हो गये|
सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| वही महिला प्रीति को परिजन निजी अस्पताल ले गये जंहा से उसे लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में डॉ० धर्मेन्द्र सिंह ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया|
जन्म के समय पिता और मुंडन में माँ की मौत
मृतक की बड़ी पुत्री अंशुल ने बताया की बीते तकरीबन तीन वर्ष पूर्व उसके पिता सीतापुर रोड पर दुर्घटना का शिकार हो गये थे| जिससे उनकी मौत हो गयी थी| उस समय भाई सूर्यांश कुछ महीने का ही था| वही मुंडन में माँ की मौत होने से दोनों अनाथ हो गये| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]