फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यातायात पुलिस ने “यातायात माह नवंबर-2025” के तहत एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 117 वाहनों का ई-चालान किया गया|
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की
रोकथाम करना और आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। बिना नम्बर प्लेट के चलने वाले टैम्पों पर ई-रिक्शा आदि के चालान किये गये| किसी पर डीएल नही मिला, किसी के कागजात पूर्ण नही मिले| इसी मौके पर पुलिस ने लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए नियमों का पालन करने की सीख दी। जिससे होने वाले हादसों का ग्राफ कम हो सके।
एक तारीख से चल रहा है अभियान
एक नवंबर से यातायात माह का आगाज हो चुका है। जिसे लेकर पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। उसी को लेकर गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर के चौराहा, तिराहा पर जागरूकता अभियान चलाया। जिसके दौरान पुलिस ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा के नियमाें की जानकारी देने के लिए पंम्पलेट दिए। साथ ही बताया कि दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के सवारी नहीं करनी चाहिए।
वाहनों में लगाये रिफ्लेक्टर
ट्राफिक पुलिस नें सड़क पर चल रहे बिना रिफ्लेक्टर के वाहनों को रोंककर रिफ्लेक्टर लगाये गये| यातायात प्रभारी नें ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टर लगाये और उन्हें नियमों को पालन करनें की हिदायत दी|
छात्रों को बताये यातायात के नियम
सेंट जोसेफ फतेहगढ़ यातायात जागरूकता के संबंध में छात्रों को जागरूक किया गया| सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय, यातायात प्रभारी नें छात्रों को ट्रफिक के नियम बताये| छात्रों को बताया कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया। सीओ सिटी ने सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है।
ट्राफिक पुलिस नें नियमों के उल्लंघन पर 117 वाहनों पर की कार्यवाही



