फर्रूखाबाद: जनपद में ट्रैफिक पुलिस में इंचार्ज राम सिंह वघेल की इलाज के दौरान मौत हो गयी| उन्होंने आगरा के हॉस्पिटल में अंतिम सांसे ली| गणतंत्र दिवस के दिन हुई उनकी मौत से साथी पुलिस वालो में गम का माहौल है| पुलिस कप्तान सहित सभी ने उनकी असमय मौत पर दुःख जताया है|
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
राम सिंह कई वर्षों से जनपद में तैनात रहे| ज्यादातर समय वे ट्राफिक पुलिस प्रभारी का पद ही सम्भाले रहे| राम सिंह पिछले सप्ताह गंभीर रूप से बीमार हो गये थे। उन्हें इलाज के लिए आगरा के जीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राम सिंह पड़ोसी जिला मैनपुर थाना भोगांव के ग्राम अरम सराय के रहने वाले थे। आरआई सतीश चन्द्र शर्मा के मुताबिक राम सिंह वघेल का निधन आज सुबह 5 बजे हुआ है।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]
[adrotate banner="2"]


