ट्राइसाइकिल के लिए ट्रस्ट पर वसूली का आरोप

0
103

corruptionफर्रुखाबाद: विकलांग महिला ने कांग्रेस नेत्री पर ट्राई साइकिल दिलाने को पांच सौ रुपये की मांग करने का आरोप लगाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। नवाबगंज ब्लाक के गांव दौलतपुर निवासी महेंद्र सिंह शाक्य की विकलांग पत्नी ओमवती ने नवाबगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि वह 20 फरवरी को जाकिर हुसैन हास्पिटल नवाबगंज गयी थीं। उन्होंने ट्राई साइकिल के लिए पंजीकरण कराया था। कांग्रेस नेत्री शकुंतला देवी निवासी गांव सिकंदरपुर उन्हें अस्पताल में मिली व पांच सौ रुपये मांगे।

[adrotate banner="3"]

ओमवती के अनुसार उन्होंने रुपये देने में असमर्थता व्यक्त की। इस पर शकुंतला देवी ने पंजीकरण पर्ची फाड़ दी व उन्हें भगा दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने बताया कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि उजैर खां ने बताया कि वह ओमवती को भलीभांति जानते हैं। उन्होंने ट्रस्ट से दो कंबल लिए थे। वह तीसरा कंबल लेने आयीं तो उन्हें मना किया गया। वह ऐसी विकलांग नहीं हैं जिन्हें ट्राई साइकिल दी जाए, वह चल सकती हैं। शकुंतला देवी द्वारा लगाया गया आरोप गलत है। [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]