ट्रांसपोर्टर के घर चोरी की बड़ी वारदात, लगभग 34 लाख का माल साफ

0
135

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात चोरों नें ट्रांसपोर्टर के घर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया| चोरी लगभग 34 लाख की बतायी जा रही है| लेकिन पुलिस अभी चोरी गये माल को खुलकर नही बता रही है|
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी ट्रांसपोरटर महेश चन्द्र शाक्य का आवास है |महेश के शराब के ठेके भी है| बीती रात महेश अपनी पत्नी उर्मिला के साथ घर के बाहरी कमरे में सो रहे थे| पुत्र अवनीश, अशोक व रजनीश दो मंजिल कमरे पर सो रहे थे| देर रात चोर मुख्य द्वारा से घर में दाखिल हुए और उन्होंने कमरे की अलमारी को तोड़कर उसमे रखे लगभग 22 लाख रूपये और तकरीबन 11 लाख रुपये कीमत के जेबरात साफ़ कर दिए|
लगभग ढाई बजे जब महेश की पत्नी उर्मिला जागी तो उन्होंने मुख्य द्वारा खुला देखा| जिसके बाद परिजनों को जगाया| घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|
इंस्पेक्टर नें जेएनआई को बताया कि नकदी 22 लाख नही 8 लाख की गयी है| जेबरात की अभी डिटेल नही मिली है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| पुलिस जाँच में जुटी है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]