जाकिर हुसैन ट्रस्ट के माध्यम से बांटे गये 4 सैकड़ा गरीबों को कंबल

0
112

फर्रुखाबाद: केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा संचालित किये जा रहे डा0 जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से 400 विकलांगों को कंबल वितरण किये गये। इस दौरान कंबल लेने के लिए विकलांगों में अफरा तफरी मची रही।

[adrotate banner="3"]

मऊदरवाजा स्थित जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में विकलांगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आस पास के विकलांग कंबल लेने पहुंचे। जिसमें गढ़ी अशरफ अली, भीकमपुरा, खन्नी नगला, मसेनी, खड़िहाई, नबाव दिलावरजंग, बजरिया, शमशेरखानी, महावीरगंज, नेकपुर, अस्तबल तराई आदि क्षेत्रों से गरीब विकलांग कंबल लेने पहुंचे। 400 विकलांगों को कंबल वितरित किये गये। कंबल लेने के लिए लाभार्थियों की लम्बी लम्बी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, अजय निराला, चमन भाई, संजीव कटियार, प्रभात कटियार, डालचंद कठेरिया, नसरीन वानो, डा0 पी एन सक्सेना, सुधीर प्रधान, वरुण शुक्ला, अभिषेक सारस्वत, फुरकान खां, संजीव गुप्ता, गप्पू खां आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]