फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) ट्रक व ट्रैक्टर की भिंडत में एक की दर्दनाक मौत हो गयी वहीं गंभीर रूप से घायल चार को लोहिया अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया है|
[adrotate banner="3"]

थाना नवाबगंज के ग्राम रसूलपुर निवासी शीशराम पुत्र रोहनलाल, श्याम सिंह पुत्र रामभरोसे, अरुण पुत्र रामनाथ, संदीप पुत्र मुकेश जबर सिंह आदि लोग मूंगफली बेचने के लिए अल्लाहगंज सुबह घर से निकल कर गए थे| बीती रात राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर के पास जरियनपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी| जिससे ट्रैक्टर सबार जबर सिंह उझल कर सड़क पर आ गिरे और उनके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया जिससे 55 वर्षीय जबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी | जबकि चार घायलों को राजेपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ हालत गंभीर होने पर लोहिया के लिए भेज दिया गया|
[adrotate banner="2"]



