ट्रक में लगी आग, धूं-धूं कर जला

0
171

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव नगला दमू निवासी अंकेश गंगवार ट्रक मिस्त्री हैं। उनकी शमसाबाद के फैजबाग में गैराज है। कायमगंज निवासी शशी प्रकाश गुप्ता ने ट्रक मरम्मत के लिए अंकेश के गैराज में भेजा था। ट्रक में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वह धूं-धूं कर जलने लगा। यह देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और गैराज मालिक मौके पर पहुंचे व पानी डाल कर आग पर काबू पाया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]