ट्रक पलटने से झोपड़ी में सो रही महिला की मौत

0
102

फर्रुखाबाद: थाना व कस्बा गुरसहायगंज क्षेत्र में बीती रात 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक पलटने से सड़क के किनारे झोपड़ी में सो रही महिला की दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

[adrotate banner="3"]

बीती रात गुरसहायगंज कोतवाली के निकट से दिल्ली की ओर से ट्रक संख्या यूपी 74टी 0565 गुजर रहा था। तभी कानुपर की तरफ से पारले जी भरा हुआ ट्रक आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक का कट दिल्ली से आ रहे ट्रक में लग गया। जिससे वह पास में ही कच्चे मकान व झोपड़ी पर पलट गया। झोपड़ी में सो रही महिला  रामश्री पत्नी प्यारेलाल उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगवाकर ट्रक को उठवाया। वहीं हाइवे पर लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

[adrotate banner="2"]